Edited By Ramanjot, Updated: 19 Mar, 2026 04:43 PM

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान मुंगेर जिले के सफियाबाद हवाई अड्डा परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम...
Samrat Choudhary News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरूवार को कहा कि मुंगेर जिले के सफियाबाद से भागलपुर तक करीब 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से मरीन ड्राइव का निर्माण किया जा रहा है।
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान मुंगेर जिले के सफियाबाद हवाई अड्डा परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंगेर के सफियाबाद से भागलपुर तक करीब 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से मरीन ड्राइव का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही रक्सौल से हल्दिया तक बनने वाले एक्सप्रेसवे के माध्यम से यहां से कोलकाता की दूरी महज पांच से छह घंटे में तय की जा सकेगी।
चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय यात्रा, प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा के माध्यम से बिहार के विकास की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि एक समय मुंगेर कई जिलों के अलग होने के बाद छोटा और संसाधन विहीन जिला बन गया था। टापू जैसी स्थिति में था, लेकिन अब यहां विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुंगेर में सड़कों का व्यापक विकास हुआ है और अब रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। इसके अलावा मुंगेर से मिर्चाचौकी तक सड़क निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।