प्रेमी संग पकड़ी गई तीन बच्चों की मां, फिर जो हुआ उसने गांव को हिला दिया

Edited By Ramkesh, Updated: 01 Apr, 2026 08:25 PM

a mother of three was caught with her lover and what happened next shook the vi

जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पिलर से बांध दिया और जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर...

बेगूसराय: जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पिलर से बांध दिया और जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 बच्चों संग आत्महत्या के इरादे से जा रही थी महिला 
जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को घरेलू विवाद से परेशान महिला अपने तीन बच्चों के साथ गंडक नदी के फफौत पुल पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गश्त कर रही पुलिस टीम ने समय रहते हस्तक्षेप कर उसे समझाया और सुरक्षित घर पहुंचा दिया।

दो दिन बाद बदल गया घटनाक्रम
घटना के कुछ दिन बाद महिला के सास-ससुर घर छोड़कर चले गए। इसी बीच महिला ने अपने कथित प्रेमी को घर बुला लिया। गांव के कुछ लोगों ने दोनों को साथ देखा और इसकी सूचना परिजनों व अन्य ग्रामीणों को दे दी।

आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दोनों
जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकालकर एक पिलर से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की।

वीडियो हुआ वायरल
घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी और उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। पिछले दो वर्षों से उसका गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्थानीय पुलिस के अनुसार, मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!