बक्सर में 2 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो अन्य बाइक लेकर भागे

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Apr, 2022 02:33 PM

a smuggler arrested with 2 kg of ganja in buxar

इटाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि डेहरिया गांव से तीन युवक गांजा लेकर बक्सर की तरफ जाने की कोशिश में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बसुधर मोड़ के पास जाल बिछाया जहां पुलिस ने बसुधर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।...

बक्सरः बिहार में बक्सर जिला पुलिस ने दो किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य तस्कर बाइक लेकर भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तस्कर डेहरिया गांव का रहने वाला अंकित गुप्ता बताया जाता है।

इटाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि डेहरिया गांव से तीन युवक गांजा लेकर बक्सर की तरफ जाने की कोशिश में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बसुधर मोड़ के पास जाल बिछाया जहां पुलिस ने बसुधर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच डेहरिया गांव की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आते नजर आए। पुलिस टीम को देखते ही तीनों बाइक सवार युवक बाइक मोड़कर भागने लगे।

इसी बीच पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया जबकि अन्य दो तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली उसके पास से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी तस्कर को जेल भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!