दिन में घर से निकली युवती, देर रात मक्के के खेत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी ।। Bihar Crime

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Apr, 2025 05:44 PM

a young woman was murdered in araria her body was found in a corn field

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के बांसवाड़ी गांव की है। मृतका की पहचान रेहाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेहाना गुरुवार को दिन के करीब 2 बजे से गायब थी। वहीं काफी देर तक जब वो घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू,...

Bihar Crime: बिहार के अररिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दरअसल, यहां मक्के की खेत से एक युवती का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती की गला मरोड़कर हत्या की गई है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के बांसवाड़ी गांव की है। मृतका की पहचान रेहाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेहाना गुरुवार को दिन के करीब 2 बजे से गायब थी। वहीं काफी देर तक जब वो घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं देर रात मक्के के खेत से उसका शव बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

139/9

18.4

Sunrisers Hyderabad

Chennai Super Kings are 139 for 9 with 1.2 overs left

RR 7.55
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!