रिमांड होम की लड़की का आरोप- बाहर के लड़कों के साथ भेजकर सुपरिटेंडेंट कहती थी- 'जाओ तुम्हारी लाइफ...

Edited By Nitika, Updated: 31 Jan, 2022 09:55 PM

accused of remand home girl

बिहार की राजधानी पटना के रिमांड होम से भागी लड़की की खौफनाक कहानी सामने आई है। उसने रिमांड होम की सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बाहर के लोगों के साथ भेजकर कहती है- जाओ तुम्हारी लाइफ बन जाएगी।

 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के रिमांड होम से भागी लड़की की खौफनाक कहानी सामने आई है। उसने रिमांड होम की सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बाहर के लोगों के साथ भेजकर कहती है- जाओ तुम्हारी लाइफ बन जाएगी। वहीं लड़की ने ढाई मिनट के वीडियो में आपबीती बताई है।

वीडियो में लड़की पूरी तरह से डरी हुई थी। उसने रिमांड होम के अंदर की दिलदहला देने वाली हरकतों को बयां किया है। उसने बताया है कि किस तरह से वहां रह रही लड़कियों का शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है। अक्सर रिमांड होम में बाहरी लोगों का आना-जाना होता है। जिंदगी बनाने के नाम पर सुंदर लड़कियों को रिमांड होम के बाहर लड़कों के पास भेजा जाता है। जो लड़कियां सुपरिटेंडेंट की बात नहीं मानती हैं, उन्हें दवा खिलाकर पागल बनाया जाता है।

वहीं लड़की ने बताया कि 10 साल से लड़कियां वहां रहती हैं, पक जाती हैं। वो भी अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। वहां कहा जाता है कि आती हो कानून की तरफ से, पर जाओगी वंदना गुप्ता की तरफ से। उसने बताया कि वंदना गुप्ता के खिलाफ हम बोल रहे हैं न, तो हम जाएंगे तो वो मार देगी। वहां जान से मार दिया जाता है। बता दें कि लड़की को महिला थाने भेजकर बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!