Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Nov, 2022 10:38 AM
वहीं बीते बुधवार को राजद की तरफ से चुनाव आयोग को पार्टी पदाधिकारी का जो लिस्ट दिया गया हैं। उसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप जगदानंद का ही नाम है। इससे ये कन्फर्म हो गया है कि प्रदेश अध्यक्ष से जगदानंद की छुट्टी नहीं हुई है और अभी भी वह अध्यक्ष ही है। यह...
पटना/ दिल्ली(अभिषेक कुमार सिंह): आरजेडी से नाराज चल रहे राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार को लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में मुलाकात की। जगदानंद सिंह और लालू यादव में घंटो बात हुई। लालू यादव के आवास से बाहर निकलने के बाद जगदानंद मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए।
वहीं बीते बुधवार को राजद की तरफ से चुनाव आयोग को पार्टी पदाधिकारी का जो लिस्ट दिया गया हैं। उसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप जगदानंद का ही नाम है। इससे ये कन्फर्म हो गया है कि प्रदेश अध्यक्ष से जगदानंद की छुट्टी नहीं हुई है और अभी भी वह अध्यक्ष ही है। यह भी चर्चा है कि लालू यादव अपने पार्टी में इस बार 4 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं, जिसमें राबड़ी देवी और अब्दुल बारी सिद्दीकी के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी का नाम है।
बता दें कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपने बेटे सुधाकर सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद से नाराज चल रहे हैं। वहीं जगदानंद से पहले बिहार के कई नेता लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे और उन्होंने उनका हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि लालू यादव अपनी किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाने वाले है।