शादी में जा रहे सेना के अधिकारी की कार हादसे का शिकार, पत्नी की दर्दनाक मौत; बच्चे घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Apr, 2026 05:23 PM

army officer s car involved in accident wife dies a tragic death

इस घटना में निर्मला सिंह चौहान की मौत हो गई, जबकि सेना अधिकारी और दोनों बच्चे घायल हो गए।

Chhapra Road Accident: बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में सेना के अधिकारी की पत्नी की मौत हो गई तथा सेना अधिकारी और दो बच्चे घायल हो गए हैं। 

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश के सिंधी जिला अंतर्गत मझौली थाना क्षेत्र के प्रथरौला गांव निवासी गजेंद्र सिंह चौहान पश्चिम बंगाल में बीनागुड़ी में जेसीओ के पद पर कार्यरत हैं। पश्चिम बंगाल के प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव होने के बाद वह अपने पत्नी निर्मला सिंह चौहान (44) और दो बच्चो पुत्री गुनगुन तथा पुत्र कार्तिक के साथ घर में होने वाले शादी समारोह में भाग लेने के लिए कार से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान वीर कुंवर सिंह सेतु पर एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में निर्मला सिंह चौहान की मौत हो गई, जबकि सेना अधिकारी और दोनों बच्चे घायल हो गए। 

यह भी पढें- जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात गार्ड की हत्या, दान पेटी लूटकर फरार हुए अपराधी; इलाके में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए पटना भेज दिया है। पुलिस ट्रक जब्त कर थाना ले आई है, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!