स्कूल में मिड डे मील खाने से 94 बच्चे बीमार, मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jul, 2026 01:11 PM

94 children fall ill after eating mid day meal at school

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विद्यालय में मिड डे मील ग्रहण करने के कुछ देर बाद बच्चों को चक्कर आने, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी।

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित मिरजबा राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार को मिड डे मील खाने के बाद 94 बच्चे बीमार हो गए। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विद्यालय में मिड डे मील ग्रहण करने के कुछ देर बाद बच्चों को चक्कर आने, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। 

घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और बच्चों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। चिकित्सकों ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!