भागलपुर में मिड डे मील खाने के बाद करीब 100 बच्चे बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Nov, 2022 10:49 AM

around 100 children fall ill after eating mid day meal in bhagalpur

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने गुरुवार को बताया कि उक्त मध्य विद्यालय में गुरुवार को दोपहर में करीब एक सौ बच्चों ने मिड डे मील का खाना खाया था और बाद में अपने घर लौटे। उन बच्चों की तबियत उल्टी होने के से बिगड़ने लगी। उन्होंने बताया कि...

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में मिड डे मील का दूषित खाना खाने से करीब एक सौ बच्चे बीमार हो गए।

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने गुरुवार को बताया कि उक्त मध्य विद्यालय में गुरुवार को दोपहर में करीब एक सौ बच्चों ने मिड डे मील का खाना खाया था और बाद में अपने घर लौटे। उन बच्चों की तबियत उल्टी होने के से बिगड़ने लगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से मामले की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से करीब एक सौ बीमार बच्चों को तुरंत नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल को भी अलर्ट कर दिया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उक्त मध्य विद्यालय में तैयार खाना के दूषित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!