खाना खाने को लेकर हुई कहासुनी...पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Taranjeet Singh, Updated: 29 Nov, 2025 01:17 PM

husband strangled his wife to death in araria

Araria Crime News: बिहार के अररिया जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...

Araria Crime News: बिहार के अररिया जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बौसीं थाना क्षेत्र के गुणवंती पंचायत के मंडल टोला की है।  मृतका की पहचान रणधीर मंडल की पत्नी फूलो देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने बताया कि रणधीर मंडल दो दिन पहले ही कुमराहा से घर लौटा था। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच भोज खाने जाने को लेकर कहासुनी हुई। पिता मे आरोप लगाया कि रणधीर मंडल ने उनकी बेटी के साथ पहले मारपीट की और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर महिला का शव पड़ा हुआ था। गले पर रस्सी के निशान थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!