Edited By Harman, Updated: 14 Mar, 2026 09:41 AM

Bihar Crime News : बिहार के बांका जिले से दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति और चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। हैदराबाद में मजदूरी कर रहे पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ अपने...
Bihar Crime News : बिहार के बांका जिले से दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति और चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। हैदराबाद में मजदूरी कर रहे पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई है, तो वह घर आ गया। यहां मामला बढ़ते-बढ़ते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
हैदराबाद में मजदूरी करता है पति
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कोशलपुर गांव की है। पीड़ित सरवन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए हैदराबाद में मजदूरी करता है। रविवार को उसने पत्नी से फोन पर बात की, लेकिन फिर थोड़ी देर में पता चला कि उसकी पत्नी घर से फरार हो गई है। काफी खोजबीन के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का पड़ोस के रहने वाले संजीत कुमार के साथ कथित रूप से प्रेम संबंध था और उसी के साथ वह फरार हो गई है। सरवन ने बताया कि उसने फोन पर अपनी पत्नी से संपर्क भी किया, लेकिन उसने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया।
शिकायत करने पर की मारपीट
पत्नी के जाने के बाद घर में रह रहे चार छोटे-छोटे बच्चे मां को याद कर रो रहे हैं। इस मामले को लेकर सरवन कुमार ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि आवेदन देने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों में कन्हैया पोद्दार, संजीत कुमार, राहुल कुमार, नितीश कुमार और सुमित कुमार सहित अन्य लोग भी थे। इस हमले में सरवन कुमार और उनके पिता नारद पोद्दार तथा एक अन्य शख्स घायल हो गए।
जांच में जुटी पुलिस की टीम
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार कहना है कि दोनों पक्षों से आवेदन लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।