भयानक सड़क हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत, डिवाइडर से टकराई बाइक...उड़े परखच्चे; मचा कोहराम

Edited By Harman, Updated: 14 Apr, 2026 09:14 AM

bihar madhubani two people including a woman died in a horrific road accident

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे। इस दौरान दौरान सड़क पार कर रही एक महिला अचानक सामने आ गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस घटना में महिला और बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। इस घटना में बाइक सवार एक अन्य...

Bihar Road Accident News : बिहार में मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। वहीं इस हादसे ने मौके पर चीख-पुकार मचा दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे। इस दौरान दौरान सड़क पार कर रही एक महिला अचानक सामने आ गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस घटना में महिला और बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। इस घटना में बाइक सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया। 

सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र कन्हैया यादव के रूप में की गयी है, जबकि मृत महिला मरपनी देवी दरभंगा जिले के हरिपुर गांव की निवासी है। घायल दीपक यादव का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ने मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!