Edited By Ramanjot, Updated: 14 Aug, 2025 08:59 PM

मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे संगठित अपराधों के खिलाफ बिहार पुलिस का विशेष अभियान ‘नया सवेरा’ लगातार असर दिखा रहा है।
सारण:मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे संगठित अपराधों के खिलाफ बिहार पुलिस का विशेष अभियान ‘नया सवेरा’ लगातार असर दिखा रहा है। एसपी सारण के निर्देश पर विभिन्न थानों की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 नाबालिग लड़कियों और 01 नाबालिग लड़के को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और 04 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मई 2024 से अब तक 222 पीड़ितों की मुक्ति, 83 आरोपी सलाखों के पीछे
इस विशेष अभियान के तहत मई 2024 से अब तक जिले में 28 कांड दर्ज कर 222 पीड़ित लड़कियों को तस्करी और देह व्यापार से मुक्त कराया गया है। इस अवधि में कुल 83 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना पर ताबड़तोड़ छापेमारी
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी सारण के निर्देशन में महिला थाना और अन्य पुलिस टीमों ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पचरुखी (सीवान) और गोरखपुर (यूपी) की 07 नाबालिग लड़कियों और पटना व बिहार के 01-01 नाबालिग लड़के को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। सभी पीड़ितों को महिला थाना कांड संख्या 75/25, दिनांक 14.08.2025 के तहत दर्ज मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
- विवेक कुमार, पिता – देवेंद्र राय, सिवान
- रामकुमार कुमार, पिता – केदार राय, सारण
- बिनय कुमार, पिता – रामपति राय, सारण
- अजय कुमार सिंह, पिता – राजकुमार सिंह, बेतिया
इसके अलावा, मुबारकपुर थाना कांड संख्या 220/25 के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
छापेमारी टीम में शामिल रहे:
महिला थाना प्रभारी, एसआई, सारण पुलिस की विशेष टीम, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन, नारायणी सेवा संस्थान और रेस्क्यू फ्रीडम फाउंडेशन के सदस्य।
पुलिस की अपील
सारण पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी मानव तस्करी या देह व्यापार से जुड़ी जानकारी मिले, तो ‘आवाज दो’ हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर संपर्क करें। सारण पुलिस के मुताबिक, ‘नया सवेरा’ और ‘आवाज दो’ अभियान के तहत पीड़ितों की सुरक्षा और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।