"देश के विभिन्न राज्यों की तुलना में बिहार में अपराध की दर कम", तेजस्वी के क्राइम बुलेटिन पर पुलिस का जवाब

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Apr, 2025 06:20 PM

bihar police s response to tejashwi s crime bulletin

Bihar Police: देश के विभिन्न राज्यों की तुलना में बिहार में अपराध की दर काफी कम है। राज्य पुलिस ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है। पुलिस मुख्यालय (Bihar Police Headquarters) ने यह भी स्पष्ट किया है कि अपराधिक वारदातों के मामले में दोषियों के खिलाफ...

Bihar Police: देश के विभिन्न राज्यों की तुलना में बिहार में अपराध की दर काफी कम है। राज्य पुलिस ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है। पुलिस मुख्यालय (Bihar Police Headquarters) ने यह भी स्पष्ट किया है कि अपराधिक वारदातों के मामले में दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

राज्य पुलिस मुख्यालय ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) के उस एक्स पोस्ट का संज्ञान लिया है, जिसमें उन्होंने कतिपय आपराधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए राज्य की विधि-व्यवस्था पर टिप्पणी की है। उन्होंने अपने पोस्ट पर 76 आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया था। इसमें मुख्यालय के स्तर पर 46 घटनाओं को चिन्हित कर इसमें की गई कार्रवाई की अपडेट स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत ब्यौरा जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अधिकांश घटनाएं वर्ष 2025 में जनवरी से अभी तक की हैं। किसी घटना की तिथि एवं थाना का उल्लेख नहीं है, जिसके कारण घटनाएं स्पष्ट नहीं हो पा रही हैं। सिर्फ 46 की ही पहचान की गई है।

पुलिस मुख्यालय ने इस तरह के पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि अनावश्यक टीका टिप्पणी से पुलिस के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पुलिस अपना काम पूरी निष्टा एवं ईमानदारी से कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!