Edited By Harman, Updated: 13 Aug, 2025 03:29 PM

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान आज जताया है। साथ ही तेज हवाएं, वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान आज जताया है। साथ ही तेज हवाएं, वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
IMD ने जारी किया इन जिलों में Alert
मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर- पश्चिम जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में आज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी अनेक स्थानों पर वर्षा हो सकती है। वहीं उत्तर- पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णियां और कटिहार में अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण- पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। राजधानी पटना समेत जहानाबाद, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा और नवादा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के अलग- अलग हिस्सों में बारिश का दौर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार तक जारी रहेगा। गुरुवार को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में वर्षा हो सकती है। 15 अगस्त यानी शुक्रवार को पूर्वी बिहार के कई जिलों में तेज हवाएं, वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।