बड़ी वारदात! बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम युवक पर दागी दर्जनों गोलियां, नृशंस हत्या से फैली सनसनी

Edited By Harman, Updated: 14 Mar, 2026 10:10 AM

bihar saharsa crime criminals shot dead youth

Bihar Crime News : बिहार के सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाते हुए सरेआम एक युवक को गोलियों से भून डाला। वहीं इस खूनी वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया है। अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की जीवनलीला समाप्त कर दी, जिससे इलाके में भारी...

Bihar Crime News : बिहार के सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाते हुए सरेआम एक युवक को गोलियों से भून डाला। वहीं इस खूनी वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया है। अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की जीवनलीला समाप्त कर दी, जिससे इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल व्याप्त है।

ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंजा इलाका

मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड पर हुई है। मृतक की पहचान छोटू मिश्रा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात जब छोटू मीरा सिनेमा रोड के पास मौजूद था, तभी बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी। अपराधियों ने करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की, जिससे छोटू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए बड़ी आसानी से फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में पास के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। हालांकि, जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

आपसी रंजिश या गैंगवार?

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक छोटू मिश्रा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई विवादों में शामिल था। पुलिस फिलहाल इस हत्याकांड को आपसी रंजिश या गैंगवार से जोड़कर देख रही है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!