'केंद्र सरकार के सहयोग से विकसित राज्य बनेगा बिहार', समृद्धि यात्रा के दौरान बोले CM नीतीश

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Mar, 2026 05:41 PM

bihar will become developed state with cooperation of central government nitish

नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में 441.32 करोड़ रुपए राशि की 88 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि आने वाले समय में केन्द्र सरकार के सहयोग से बिहार विकसित राज्य बनेगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में 441.32 करोड़ रुपए राशि की 88 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है और आज हर क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि खासकर, 2024 में केन्द्र सरकार से विशेष बजट (आर्थिक सहायता) मिलने से कई प्रमुख योजनाएं पूरी की गई है। जिसमें मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट, छह लेन सड़कें आदि शामिल हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच साल में समृद्ध उधोग एवं सशक्त बिहार का सपना साकार होगा। जिससे आमजनों में खुशहाली आएगी और बिहार देश के शीर्ष राज्यों की पंक्ति में आएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास में केन्द्र सरकार के सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद के पात्र हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!