BJP ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- एग्जिट पोल से ज्यादा खुश न हो, NDA को बहुमत मिलना तय

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Nov, 2020 10:29 AM

bjp advised the opposition not to be too happy

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के बाद के एग्जिट पोल को लेकर विपक्ष को ज्यादा खुश नहीं होने की नसीहत दी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार भी प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत...

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के बाद के एग्जिट पोल को लेकर विपक्ष को ज्यादा खुश नहीं होने की नसीहत दी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार भी प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलना तय है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने रविवार को यहां कहा कि विपक्षी दलों को अभी ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर एग्जिट पोल गलत ही साबित होते रहे हैं। इस बार भी राजग को प्रचंड बहुमत का मिलना तय है। उन्होंने कहा, 'एग्जिट पोल से न हम घबराते हैं और न ही इतराते हैं। सर्वे करने वाली कंपनियों का काम है सर्वे करना और उसके माध्यम से हार-जीत का आकलन करना। हमारा काम है जनता की सेवा करना। विकास की गति को बनाए रखना और जनता के विश्वास को बनाए रखना।

नंदकिशोर यादव ने कहा कि राजग की सरकार ने पिछले 15 वर्षों में जो काम किया है, उससे सरकार के प्रति बिहार की जनता का विश्वास बढ़ा है। यही राजग की बड़ी कामयाबी और बड़ी पूंजी है। उन्हें एग्जिट पोल से अधिक बिहार की जनता पर भरोसा है। कई बार एग्जिट पोल फेल भी हो जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!