BJP ने सुनील ओझा को बिहार में दी सह प्रभारी की जिम्मेदारी, अब तक संभालते थे यूपी की कमान

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Mar, 2023 04:33 PM

bjp gave sunil ojha the responsibility of co incharge in bihar

पार्टी ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने  सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पार्टी में बिहार के प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व...

नई दिल्ली/पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा के दायित्व में बदलाव करके उन्हें बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। 

PunjabKesari

ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से हो गई है लागू 
पार्टी ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने  सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पार्टी में बिहार के प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में पार्टी ने बिहार में सांसद संजय जायसवाल की जगह विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं अब सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!