Edited By Ramanjot, Updated: 02 Feb, 2023 12:05 PM
#Budget2023 #SanjayJaiswal #BJP
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम संपूर्ण बजट पेश किया। वहीं बिहार भाजपा ने इस बजट की सराहना की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने...
पटनाः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम संपूर्ण बजट पेश किया। वहीं बिहार भाजपा ने इस बजट की सराहना की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि आम आदमी के लिए ये बजट बहुत अच्छा है। मध्यम वर्ग को इस बजट से बहुत राहत मिलेगी। इसके साथ ही जायसवाल ने कहा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनको बजट की समझ नहीं है।