औरंगाबाद में ट्रक की चपेट में आने से बीएमपी 6 के जवान की मौत, मामला दर्ज

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Mar, 2022 05:11 PM

bmp 6 jawan dies after being hit by truck in aurangabad

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 जीटी रोड पर बीएमपी 6 के जवान अजय कुमार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान तेज गति ट्रक ने उन्हें कुचलकर घायल कर दिया। घायल जवान को उपचार के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो...

औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद जिले के बारून थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रक की चपेट में आने से बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) 6 के एक जवान की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 जीटी रोड पर बीएमपी 6 के जवान अजय कुमार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान तेज गति ट्रक ने उन्हें कुचलकर घायल कर दिया। घायल जवान को उपचार के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि बीएमपी, मुजफ्फरपुर के जवान अजय कुमार को 2 महीना पूर्व ही बारून थाना में तैनात किया गया था और वह नवादा जिले के सिरदला थाना के लौंदा गांव का निवासी था। पोस्टमॉटर्म कराये जाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस सिलसिले में बारून थाना में एक मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!