नालंदा में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बरामद, पिछले तीन दिनों से घर में लगा था ताला

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Oct, 2020 10:42 AM

bodies of 4 people of same family recovered in nalanda

बिहार में नालंदा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर से पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिग बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद किए।

बिहारशरीफः बिहार में नालंदा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर से पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिग बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद किए।

दरअसल, मामला जिले के दीप नगर पुलिस थाना अंतर्गत सर्वोदय नगर इलाके का है। पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने बताया कि मृतकों में रवि कुमार (38), उनकी पत्नी नेहा कुमारी (32), पुत्री जेनी कुमारी (10) और पुत्र अहान कुमार (08) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रवि कुमार एक किराना व्यवसायी थे जबकि उनकी पत्नी एक शिक्षिका थी। नीलेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से नमूने और साक्ष्य एकत्रित करने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम को बुलाया गया है।

इस परिवार में से किसी के भी पिछले तीन दिनों से संपर्क नहीं साधे जाने पर उनके रिश्तेदारों ने घर का ताला खोलने के लिए पुलिस को फोन किया। मृतक के रिश्तेदारों ने पड़ोसियों के उनके घर से दुर्गंध आने की शिकायत किए जाने पर सोमवार दोपहर पुलिस को सूचित किया। मृतक के रिश्तेदार उसी इलाके में दूसरी जगह पर रहते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम एक मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

नीलेश ने कहा कि घटना के पीछे का कारण तत्काल ज्ञात नहीं हो पाया है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मृतक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि सभी की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह हत्या का मामला है या नहीं, इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ और पता चल सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!