Edited By Harman, Updated: 21 Mar, 2026 12:11 PM

Bihar Crime News : बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 18 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। मृतका बीते 11 मार्च की रात से लापता थी। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने हत्या कर खेत में शव फेंक दिया।
Bihar Crime News : बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 18 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। मृतका बीते 11 मार्च की रात से लापता थी। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने हत्या कर खेत में शव फेंक दिया।
मेला दिखाने के बहाने बॉयफ्रेंड ले गया और फिर...
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र की है। विश्वासपुर के पास नेशनल हाईवे-31 किनारे स्थित होटल के पीछे खेत से शव बरामद हुआ है। मृतका बीते 11 मार्च की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी। पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक सचिन को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सचिन ने कबूल किया कि वह पिछले चार महीनों से युवती के संपर्क में था। 11 मार्च की रात वह उसे मेला दिखाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था, जहाँ एक दुकान के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विरोध करने पर की हत्या, शव को खेत में फेंका
आरोपी के बयान के अनुसार, वारदात के समय उसके अन्य दोस्त भी मौजूद थे जिन्होंने युवती पर दबाव बनाया। जब युवती ने इस घिनौनी करतूत का कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों के साथ उसकी झड़प हुई। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने युवती की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को होटल के पीछे एक खेत में फेंक दिया।
युवती की मौत की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH-31 को करीब 5 घंटे तक जाम रखा। बाद में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पूर्णिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अब फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।