CBI ने खनन अधिकारी के घर पर की छापेमारी, लाखों रुपए नकदी व जमीन के दस्तावेज बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Apr, 2021 04:04 PM

cbi raids the house of mining officer

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि महतो के खिलाफ एक परीक्षा में अभियर्थियों को उत्तीर्ण कराने के एवज में रुपए लेने की शिकायत मिली थी। इसी मामले में ब्यूरो की टीम छापेमारी करने खावा गांव पहुंची थी। महतो के घर से कई लाख रुपए के अलावा जमीन के कई कागजात बरामद...

लखीसरायः केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को बिहार में लखीसराय जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव में डिप्टी डायरेक्टर जनरल (सेंट्रल जोन), डीजीएमएस (धनबाद) अरविंद कुमार महतो के घर पर छापेमारी कर कई लाख रुपए नकद समेत जमीन संबंधी कागजात जब्त किया है।

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि महतो के खिलाफ एक परीक्षा में अभियर्थियों को उत्तीर्ण कराने के एवज में रुपए लेने की शिकायत मिली थी। इसी मामले में ब्यूरो की टीम छापेमारी करने खावा गांव पहुंची थी। सूत्रों ने बताया कि महतो के घर से कई लाख रुपए के अलावा जमीन के कई कागजात बरामद हुए हैं।

अरविंद झारखंड के धनबाद में डिप्टी डायरेक्टर माइंस सेफ्टी के पद पर कार्यरत हैं। मामले में महतो के अलावा कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!