Republic Day: मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने आवास पर किया झंडारोहण, राज्यवासियों को दी बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jan, 2022 09:25 AM

chief minister nitish hoisted the flag at his residence

आज पूरा देश 73वें गणतंत्र दिवस मना रहा है। बिहार में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास एक अणे मार्ग पर तिरंगा झंडा फहराया। झंडारोहण करने से पहले नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को...

पटनाः आज पूरा देश 73वें गणतंत्र दिवस मना रहा है। बिहार में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास एक अणे मार्ग पर तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सशस्त्र टुकड़यिो की सलामी ली तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं चंचल कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari

इससे पहले मंगलवार को नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी कुर्बानी का ही परिणाम है कि आज हम सब आजाद हैं। हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा, सछ्वाव एवं शान्ति बनाये रखना है। शान्ति और सछ्वाव में ही समृद्धि और प्रगति है।''

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!