ऐसी है बिहार की शिक्षा व्यवस्था! बच्चों को नहीं है साइंस-मैथ की Basic जानकारी, सर्वे में हुआ खुलासा

Edited By Ramanjot, Updated: 26 May, 2022 05:40 PM

children of bihar do not have basic knowledge of science math

दरअसल, शिक्षा मंत्रालय ने 12 नवंबर 2021 को बिहार में तीसरी, 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्रों का सर्वे कराया था। तीसरी और 5वीं के बच्चों के लिए गणित और एनवायरनमेंटल स्टडीज जबकि कक्षा 8 के बच्चों के लिए गणित, साइंस और सोशल साइंस विषय में सर्वे कराया...

पटनाः यूं को बिहार के बच्चे काफी ज्यादा मेहनती और मेधावी होते हैं, लेकिन यहां के बच्चों को साइंस और मैथ की बेसिक जानकारी नहीं है। जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि शिक्षा मंत्रालय के नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, शिक्षा मंत्रालय ने 12 नवंबर 2021 को बिहार में तीसरी, 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्रों का सर्वे कराया था। तीसरी और 5वीं के बच्चों के लिए गणित और एनवायरनमेंटल स्टडीज जबकि कक्षा 8 के बच्चों के लिए गणित, साइंस और सोशल साइंस विषय में सर्वे कराया गया। इसके अलावा 10वीं के छात्रों के सर्वे में मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज, गणित, साइंस, सोशल साइंस और इंग्लिश विषय रखे गए। बता दें कि बिहार के 5588 स्कूलों में सर्वे करने बाद अब रिपोर्ट जारी की है।

नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 की रिपोर्ट में पता चला है कि बिहार में 8वीं के 39% बच्चों को साइंस व सोशल साइंस और 10वीं के 76% बच्चों को साइंस की बेसिक जानकारी तक नहीं है। कक्षा 10वीं की बात करें तो गणित में 27%, अंग्रेजी में 35%, साइंस में 76%, मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज में 63% और सोशल साइंस में 68% बच्चे बेसिक स्तर से नीचे हैं। यह भी पता चला है कि गणित में 44% बच्चों को बेसिक जानकारी है जबकि साइंस में 16% को जबकि 19% बच्चों को सोशल साइंस की बेसिक जानकारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!