Pragati Yatra:मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Feb, 2025 09:18 PM

cm held a review meeting on the developmental schemes going on in kaimur

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में कैमूर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में समाहरणालय स्थित मुंडेश्वरी सभागार में समीक्षात्मक बैठक की।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में कैमूर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में समाहरणालय स्थित मुंडेश्वरी सभागार में समीक्षात्मक बैठक की।

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की दी विस्तृत जानकारी

समीक्षा बैठक में कैमूर के जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर का निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत कनेक्शन योजना, स्वास्थ्य उपकेंद्र में टेलीमेडिसीन सेवा सहित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

जनप्रतिनिधियों ने रखीं समस्याएँ

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएँ मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार निरंतर हर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा कर रही है ताकि राज्य में व्यापक बदलाव लाया जा सके।

राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। सरकारी विद्यालयों में पोशाक योजना, लड़कियों एवं लड़कों के लिए साइकिल योजना, शिक्षकों की बड़े पैमाने पर बहाली जैसे कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने के लिए मुफ्त दवा एवं इलाज की सुविधा, सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि, पीएमसीएच को 5400 बेड की क्षमता का बनाने का निर्णय जैसे कई कार्य किए जा रहे हैं।

महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों (जीविका), निकायों एवं पुलिस में महिलाओं को आरक्षण, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण जैसे कदम उठाए गए हैं। इससे राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिली है।

कैमूर जिले के लिए मुख्यमंत्री की विशेष घोषणाएँ

  • अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
  • सोन नदी-कोहिरा नदी लिंक परियोजना को विकसित किया जाएगा।
  • मोहनियां में बाईपास का निर्माण होगा।
  • करकटगढ़, तेल्हारकुंड और वंशीखोह में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा।
  • कैमूर जिले में प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) का निर्माण किया जाएगा।
  • अधौरा प्रखंड के गाँवों में सोन नदी से पेयजल आपूर्ति होगी।
  • कैमूर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से जमानियाँ गंगा जल लिफ्ट योजना को क्रियान्वित किया जाएगा।
  • कैमूर जिले के 8 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  • कैमूर जिले में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना होगी।
  • कैमूर जिले में जल-जीवन-हरियाली योजना का प्रभाव

मुख्यमंत्री ने बताया कि कैमूर जिले में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत भभुआ और मोहनियां शहर में दुर्गावती जलाशय से पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा तालाबों, पोखरों और सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार का कार्य भी जारी है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, विधायकगण, जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी सावन कुमार ने पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!