जनता दरबार में CM नीतीश ने सुनीं 42 लोगों की समस्याएं तो शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

Edited By Khushi, Updated: 16 Jan, 2023 06:09 PM

cm nitish listened to the problems of 42 people in the janata darbar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 42...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 42 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को उच्चतम न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट ने शाहनवाज के खिलाफ कथित दुष्कर्म एवं धमकी देने की शिकायत के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के अदालती आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शामिल हुए CM नीतीश, 42 लोगों की सुनीं समस्याएं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 42 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Shahnawaz Hussain पर चलेगा दुष्कर्म का मुकदमा, SC ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को उच्चतम न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट ने शाहनवाज के खिलाफ कथित दुष्कर्म एवं धमकी देने की शिकायत के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के अदालती आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी।

भागलपुर में STF ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, संचालक समेत 4 लोग गिरफ्तार
बिहार में भागलपुर के कहलगांव में एसटीएफ की टीम ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने फैक्ट्री संचालक समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कई अर्धनिर्मित हथियार और उसे बनाने वाली सामग्री बरामद की गई है।

Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 2 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल
बिहार के सासाराम (Sasaram) जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां यात्रियों से भरी बस (Bus) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

तेजस्वी ने महागठबंधन में दरार की खबरों को बताया निराधार, उपेंद्र कुशवाहा को इशारों में दिया जवाब
बिहार में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बाद अब शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर की विवादित टिप्पणी को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य नेताओं की ओर से हो रही बयानबाजी पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने नाराजगी जताई है।

AIIMS का निर्माण DMCH परिसर से अलग करने का निर्णय सराहनीयः डॉ. सुशील कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निर्माण दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) परिसर में नहीं होने की घोषणा का मेडिकल कॉलेज के पूर्ववर्ती एवं वर्तमान छात्रों एवं पदस्थापित चिकित्सकों एवं कर्मियों ने स्वागत किया है।

बक्सर से पटना लौटते समय केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी घायल
बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 4 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें डुमरांव सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।

शिक्षा मंत्री के विरुद्ध जगह-जगह दर्ज हों मुकदमे, कॉलेज में घुसने न दें छात्रः सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि श्रीरामचरित मानस पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर जगह-जगह मुकदमे दर्ज होने चाहिए और उनका ऐसा विरोध किया जाना चाहिए कि वे किसी कॉलेज में न घुसने पाएं।

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में बिहार के एक युवक की मौत, नवजात भांजे से मिलने आ रहा था संजय
पाल में एक यात्री विमान (Passenger Plane) पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई। विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे। विमान हादसे (Plane Accident) की वजह से मारे गए लोगों में एक बिहार के सीतामढ़ी जिले का युवक भी शामिल है।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव व दुष्परिणाम पर विचार गोष्ठी का आयोजन
बिहार की राजधानी पटना में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसहायक जनसंख्या असंतुलन को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रवादी विचारधारा के डॉक्टर अनिल चौधरी और डॉक्टर एमपी प्रदर्शनी ने अपने विचार रखे इस दौरान वक्ताओं ने साफ-साफ कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है क्योंकि जिस अनुपात में जनसंख्या बढ़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!