Edited By Ramanjot, Updated: 21 Sep, 2023 02:01 PM

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधि मंत्री शमीम अहमद, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो. इसराईल मंसूरी, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी,...
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में स्व. भोला पासवान शास्त्री जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधि मंत्री शमीम अहमद, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो. इसराईल मंसूरी, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. भोला पासवान शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।