बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए मधुबनी पहुंचे CM नीतीश, सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण

Edited By Nitika, Updated: 24 Jun, 2020 06:06 PM

cm reached madhubani to review flood preparedness

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज मधुबनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जयनगर पहुंचकर यहां इनरवा, अकोन्हा, कमलापुल, बेतोंहा बांधों पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया।

 

 

मधुबनीः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज मधुबनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जयनगर पहुंचकर यहां इनरवा, अकोन्हा, कमलापुल, बेतोंहा बांधों पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, नेपाल से होने वाली फ्लड फ्लैश के कारण भारतीय क्षेत्र में बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिलता है। साथ ही कई जगहों पर बाढ़ टूटने से जानमाल सहित करोड़ों की संपति का भारी नुकसान हो जाता है। इसकी रोकथाम के लिए बांध का सुरक्षा कार्य किया जा रहा है। यही कारण है कि नीतीश कुमार ने स्वयं जयनगर में इंडो नेपाल बॉर्डर तक कमला बाधों पर चल रहे मरम्मती कार्यों का निरीक्षण किया। वह उस जगह पर भी गए, जहां नेपाली सुरक्षाकर्मियों ने बांध मरम्मती के कार्य को नेपाली क्षेत्र बताकर रोक दिया था।

नीतीश ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश
वहीं नीतीश कुमार ने जल संसाधन मंत्री संजय झा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, डॉक्टर नीलेश रामचंद्र देवरे, एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश से बाढ़ की विभीषिका को लेकर जानकारी ली और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
PunjabKesari
बता दें कि इस मौके पर डीडीसी अजय कुमार, बेनीपट्टी के एसडीओ मुकेश रंजन, जयनगर के एसडीओ शंकर शरण ओमी, डीएसपी सुमित कुमार, एसएसबी कमांडेंट शंकर सिंह, खुफिया विभाग से लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!