Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jun, 2025 03:37 PM
#goshalaflyover #katihar #sadakjam #pareshanhuilog
कटिहार में गौशाला फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में देरी की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए साल 2021 में इसे शुरू किया गया...
कटिहार: कटिहार में गौशाला फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में देरी की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए साल 2021 में इसे शुरू किया गया था। इस फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य 2024 में ही पूरा किया जाना था लेकिन आधे अधूरे फ्लाईओवर की वजह से आम जनता को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुवाहाटी-नई दिल्ली मेन रेल लाइन गुजरने की वजह से यहां पर सरकार ने फ्लाई ओवर के निर्माण की घोषणा की थी., लेकिन 2021 में काम शुरू होने के बावजूद भी ये फ्लाई ओवर अब तक पूरा नहीं बन पाया है......