वर्दी फिर हुई शर्मसार! सिपाही की खौफनाक हरकत कैमरे में कैद, SSP ने किया सस्पेंड

Edited By Harman, Updated: 13 Apr, 2026 05:08 PM

constable points pistol at shopkeeper over rs 4 dispute ssp suspends him

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस महकमे से एक हैरानीजनक खबर सामने आई है। यहां एक सिपाही ने महज 4 रुपये के लिए एक दुकानदार पर बंदूक तान दी।  मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और जांच के बाद तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को निलंबित कर...

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस महकमे से एक हैरानीजनक खबर सामने आई है। यहां एक सिपाही ने महज 4 रुपये के लिए एक दुकानदार पर बंदूक तान दी।  मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और जांच के बाद तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिपाही की पहचान दीपू कुमार पाल के रूप में हुई है। सिपाही दीपू कुमार पाल सिविल ड्रेस में अपनी सर्विस पिस्टल के साथ सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के नेकनाम चौक पर अपने एक मित्र से मिलने पहुँचा था। वहाँ एक दुकान पर लस्सी पीने के दौरान दुकानदार से महज 4 रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि सिपाही ने आपा खो दिया और अपनी पिस्टल निकालकर दुकानदार के सीने पर तान दी।

वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने सारी घटना रिकॉर्ड होगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामला वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के पास पहुँचते ही उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच में सत्यापन होने पर एसएसपी ने सिपाही दीपू पाल को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही सिवाईपट्टी थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की एक टीम सिपाही की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह फिलहाल फरार है। एसएसपी ने कहा है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्दी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!