दरभंगा के बेटे देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, 26/11 जांच में निभा चुके हैं अहम भूमिका

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Apr, 2025 09:26 PM

darbhanga s son deven bharti becomes the new police commissioner of mumbai

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

पटना:बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे विवेक फणसालकर की जगह लेंगे, जो बुधवार को 35 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

देवेन भारती अभी तक मुंबई पुलिस में स्पेशल कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे और उनके व्यापक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दरभंगा की मिट्टी से निकले पुलिस कमिश्नर

देवेन भारती दरभंगा शहर के मिर्जापुर रोड (सकमापूल) के निवासी हैं। वे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. भारती श्रीवास्तव के सबसे बड़े पुत्र हैं। छह भाई-बहनों में सबसे बड़े देवेन भारती ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा झारखंड से और उच्च शिक्षा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से प्राप्त की है।

26/11 हमले की जांच में निभाई थी अहम भूमिका

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की जांच में देवेन भारती का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। माना जा रहा है कि उनकी दक्षता और प्रोफेशनलिज्म को देखते हुए उन्हें मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

मुंबई पुलिस में रहा है शानदार करियर

देवेन भारती ने अपने 29 वर्षों के सेवा काल में मुंबई पुलिस में विभिन्न अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे डीसीपी (जोन 7), डीसीपी (क्राइम ब्रांच), एडिशनल कमिश्नर (क्राइम ब्रांच), एटीएस प्रमुख और आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं।

फडणवीस सरकार के कार्यकाल में निभाए थे कई अहम रोल

साल 2014 से 2019 तक की फडणवीस सरकार में देवेन भारती कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे। गढ़चिरौली, अमरावती और अकोला जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में उन्होंने बतौर एसपी अपनी सेवाएं दीं।

पुलिस कमिश्नर की दौड़ में थे कई दावेदार

मुंबई पुलिस कमिश्नर की दौड़ में सदानंद दाते, संजय कुमार वर्मा, रितेश कुमार और अर्चना त्यागी जैसे नाम भी शामिल थे। लेकिन अंततः देवेन भारती को यह जिम्मेदारी दी गई, जो इस पद के लिए सबसे अनुभवी और योग्य माने जा रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!