पटना में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद

Edited By Harman, Updated: 16 Mar, 2026 09:44 AM

drugs racket busted in patna heroin and brown sugar worth crores recovered

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि एक प्लास्टिक बैग से पांच पैकेट मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 4.846 किलोग्राम है। इसमें 2.026 किलोग्राम हेरोइन और 2.82 किलोग्राम ब्राउन शुगर शामिल है।

Bihar News : बिहार के पटना में सक्रिय एक बड़े मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 7.5 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने यह कार्रवाई खगौल थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि एक प्लास्टिक बैग से पांच पैकेट मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 4.846 किलोग्राम है। इसमें 2.026 किलोग्राम हेरोइन और 2.82 किलोग्राम ब्राउन शुगर शामिल है। बरामद हेरोइन उच्च गुणवत्ता की बताई जा रही है और जब्त किए गए मादक पदार्थों की कुल बाजार कीमत लगभग 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम से जुड़े मामलों की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि खगौल क्षेत्र से पूरे पटना में मादक पदार्थों की आपूर्ति की जा रही थी। 

जांच के दौरान पुलिस को मुस्तफापुर गांव निवासी कल्लू पासवान पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने छापा मारा, जिस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के घर से एक डिजिटल तराजू, 2,400 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों के भी इस अवैध कारोबार में शामिल होने की आशंका है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!