आवेदन के 30 दिनों के भीतर पात्र परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड: सम्राट चौधरी

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Nov, 2026 06:05 PM

eligible families will receive new ration card within 30 days  samrat choudhary

​​​​​​​चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा है कि राज्य के सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसके तहत अब तक 23.75 लाख नए राशन कार्ड बनाए गए हैं तथा पात्र परिवारों को आवेदन के 30 दिनों के भीतर नया राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

चौधरी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि बिहार का कोई भी गरीब भूखा नहीं रहे और कोई भी पात्र परिवार जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के ज्ञान भवन में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से आयोजित नवनिर्गत राशन कार्ड एवं उचित मूल्य की दुकानों के अनुज्ञप्ति पत्र वितरण समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 23 लाख 75 हजार नए लाभुकों को राशन कार्ड तथा 4,448 नई जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के लिए अनुज्ञप्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने सांकेतिक रूप से कुछ लाभुकों को राशन कार्ड भी प्रदान किए। 

चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों के जीवन में खुशहाली आने से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में बिहार में कुल 2.09 करोड़ राशन कार्ड निर्गत हैं, जिनसे लगभग 8.46 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को एक करोड़ नए लोगों को राशन कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था। इस दिशा में अब तक करीब 24 लाख लोगों को जोड़ा जा चुका है। उन्होंने राशन कार्ड से वंचित पात्र परिवारों से आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पात्र आवेदकों को 30 दिनों के भीतर नया राशन कार्ड मिल जाए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!