आधार सेंटर’ की आड़ में चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने किया पर्दाफाश; 3 लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Apr, 2026 11:06 AM

fake document racket busted in supaul three arrested

बिहार के सुपौल जिले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बसबीट्टी गांव स्थित एक आधार सेंटर पर छापेमारी में आधार और पैन कार्ड जैसे नकली दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा हुआ।

Bihar News: बिहार में सुपौल जिले के सदर क्षेत्र से पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया सूचना मिली थी कि बसबीट्टी गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित अन्य सरकारी दस्तावेज बनाए जा रहे है। इसी सूचना के आधार पर बसबीट्टी चौंक स्थित 'छोटू आधार सेंटर' पर छापेमारी की गई। 

कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
छापामारी में दो व्यक्तियों बाबूल कुमार गुप्ता एवं मुकेश पासवान को संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर उनलोगों ने बताया कि उनके यहां आधार संबंधित कार्य होता है लेकिन आधार लाइंसेंस रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छोटू आधार सेंटर की तलाशी लेने पर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया गया है। 

यह भी पढ़ें- खेलते-खेलते अचानक लापता हुई 9 वर्षीय बच्ची, 24 घंटे बाद मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

अनुसंधान के क्रम में वेबसाइट के संचालक पप्पू कुमार कि संलिप्तता पाए जाने की पुष्टि होने पर सारण जिले के मकेर थाने क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सुपौल जिले के साइबर थाना में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ कर सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!