"देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं राहुल गांधी, इसलिए हल्की बातें करते हैं", गिरिराज सिंह का कांग्रेस नेता पर हमला

Edited By Harman, Updated: 17 Oct, 2024 04:20 PM

giriraj singh attacks congress leader

गिरिराज सिंह ने सीमांचल के दौरे से पहले राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं इसलिए वो हल्की बातें करते रहते हैं।

बेगूसराय: गिरिराज सिंह ने सीमांचल के दौरे से पहले राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं इसलिए वो हल्की बातें करते रहते हैं। वो कानून को नहीं मानते हैं। अगर उनको इतना ही था तो जम्मू कश्मीर चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था। गिरिराज सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड कांग्रेस की नाजायज औलाद की तरह है, जो वक्फ बोर्ड कहे वही सही है। उन्होंने कहा कि इसको खत्म करना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा को बताया गैर राजनीतिक
वहीं, गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के संबंध में बताया कि यह कल शुक्रवार (18 अक्टूबर) भागलपुर से शुरू होगी। 22 तारीख को समाप्त होगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि हम लोग 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर निकल रहे हैं। कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट के सौदागरों के विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला है। साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह हिंदुत्व को जगाने का यात्रा है। उन्होंने कहा है कि इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!