Patna News: हर गरीब व्यक्ति तक रियायती दर पर अनाज पहुंचाने के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध

Edited By Mamta Yadav, Updated: 09 Oct, 2024 11:44 PM

government is committed to providing food grains to poor person at subsidized

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने हेतु एवं कार्यक्रमों का सुदृढ़ रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सरकार द्वारा गरीबों के...

Patna News: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने हेतु एवं कार्यक्रमों का सुदृढ़ रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सरकार द्वारा गरीबों के लिए दी जा रही योजनाओं से अवगत कराया गया।
PunjabKesari
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
1.
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि हर गरीब व्यक्ति तक रियायती दर पर अनाज पहुँचाया जा सके। इसके तहत कुल-19836448 लोगों को रार्शन कार्ड (अंत्योदय अन्न योजना, प्रायोरिटी हाउस होल्ड) वितरित किया जा चुका है।
PunjabKesari
2. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत, सितम्बर माह में कुल 1.75 करोड़ राशन कार्ड एवं 7.88 करोड़ यूनिट्स प्रयोग में रहें। खाद्यान्न वितरण की संख्या 4.12 लाख मे०टन सितंबर माह में दर्ज की गयी।
PunjabKesari
3. राज्य के भीतर राशन कार्डों की पोर्टबिलिटी सुनिश्चित करवाते हुये सितम्बर में इसकी संख्या-93.57 लाख दर्ज की गयी। वहीं राज्य के बाहर इसकी संख्या 2.98 लाख रही। राशन कार्ड की पोर्टबिलिटी सुगम तरीके से संभव हो इस पर सरकार गंभीर है एवं म. शन के मदद से इसे सुनिश्चित करवा रही है।

4. बिहार में कुल 8.36 करोड़ राशन कार्ड लाभार्थी है, जिसमें से 64 प्रतिशत लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। 95 प्रतिशत लोगों के आधार संख्या को राशन कार्ड में संबद्ध भी करवाया जा चुका है। बिहार राज्य में नये राशन कार्ड निर्माण हेतु 2.21 लाख ल एवं 9.34 लाख राशन कार्ड की रिक्तियाँ है।

5. प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड निर्माण हेतु 50.22 लाख प्रवासी का डाटा श्रम संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जा चुका है, जिसमें से 99.92 प्रतिशत आवेदनों को निष्पादित किया जा चुका है।

6. 2024-25 में अधिप्राप्ति के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य धान साधारण एवं धान ग्रेड ए का 2300 रू० प्रति क्वींटल एवं 2320 रू० प्रति क्वींटल दर्ज है। 2024-25 वर्ष में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख मे०टन है। 01 नवम्बर, 2024 से धान अधिप्राप्ति का कार्य राज्य में प्रारंभ किया जाएगा।

7. बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा यह सुनिश्चित करवाया जा रहा है कि अनाज को गोदाम में सही तरीके से रखा जाए एवं ससमय वितरित किया जाए। इकसे लिए ब युक्त वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है, जिसकी 2477 की तर्ज पर निगरानी की जाती है।




 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!