Bihar News: पटना में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन, 2025 में 225 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Dec, 2024 06:27 PM

jdu workers conference in patna

पटना के अनिसाबाद स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज के मैदान में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जदयू ने 2025 में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और इसे हासिल करने के...

पटना: पटना के अनिसाबाद स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज के मैदान में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जदयू ने 2025 में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और इसे हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को सबसे बड़ा आधार बताया गया है।

कार्यक्रम में जदयू नेताओं ने नीतीश कुमार के 19 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार अराजकता और भय का प्रतीक था। खराब सड़कें, बिजली का अभाव, चौपट शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था, और अपहरण व रंगदारी जैसे अपराध आम थे।

'नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ'
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन का एक नया अध्याय शुरू हुआ। शांति, सद्भाव और विकास के मॉडल ने बिहार को नए मुकाम पर पहुंचाया। आज राज्य की सड़कों, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कार्यक्रम में यह भी चर्चा हुई कि युवाओं को 2005 से पहले के 'जंगलराज' के हालात से अवगत कराना जरूरी है ताकि वे सुशासन के महत्व को समझ सकें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!