Edited By Harman, Updated: 06 Apr, 2026 12:02 PM

बिहार के पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीन के पुराने विवाद में एक दादा ने अपने सगे पोते के साथ मिलकर चचेरे पोते की गोली मारकर हत्या कर दी।
Bihar Crime Updates : बिहार के पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीन के पुराने विवाद में एक दादा ने अपने सगे पोते के साथ मिलकर चचेरे पोते की गोली मारकर हत्या कर दी।
भैंस के बहाने बुना मौत का जाल
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार को पटना के धनरुआ ब्लॉक अंतर्गत निजामत गांव की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोनू कुमार के रुप में हुई है। आरोपी बिजेंद्र यादव और मृतक सोनू के परिवार के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को इस रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी बिजेंद्र ने अपने पोते रोशन के साथ मिलकर सोनू के घर के दरवाजे पर बंधी भैंस को जबरन खोल लिया और अपने घर ले जाकर बांध दिया। जब सोनू को इस बात का पता चला, तो वह अपनी भैंस वापस लाने बिजेंद्र के घर पहुँचा।
सीने में दागी गोली
विवाद उस समय चरम पर पहुँच गया जब सोनू ने अपनी भैंस को खूंटे से खोलना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजेंद्र यादव गुस्से में आपा खो बैठा और अपनी पिस्तौल निकालकर सोनू के सीने पर सीधे गोली दाग दी। गोली लगने के बाद सोनू वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने से पहले ही सोनू की मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद से ही आरोपी बिजेंद्र यादव और उसका पोता रोशन फरार हैं। स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच में जुटी हुई है।