रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का नजारा देख उड़े होश, इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Mar, 2026 11:25 AM

high profile s x racket operating in restaurant busted

पुलिस ने महम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर रेस्टोरेंट संचालक बलिंदर कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

Sex Racket Busted: बिहार के गोपालगंज जिले में अपराध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महम्मदपुर थाना क्षेत्र में खाने-पीने के रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित हो रहे एक हाई-प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के अनैतिक धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। 

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल 

पुलिस अधीक्षक (SP) को पिछले कई दिनों से स्थानीय सूत्रों से शिकायतें मिल रही थीं कि महम्मदपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2), प्रखंड विकास पदाधिकारी (सिधवलिया) और महम्मदपुर थानाध्यक्ष सहित महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।  

छापेमारी और बरामदगी 

गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से चिन्हित रेस्टोरेंट पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर बने गुप्त कमरों से दो युवकों और दो किशोरियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से भागने की कोशिश कर रहे रेस्टोरेंट संचालक बलिंदर कुमार को भी पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, इन कमरों का उपयोग अनैतिक कार्यों के लिए किया जा रहा था और ग्राहकों से इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। 

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर पुलिस को देख भागने लगे 3 युवक, तलाशी के दौरान बैग में मिला कुछ ऐसा, उड़ गए सबके होश!

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुकेश कुमार: पिता- सुनंदन यादव (निवासी: तेलमापुर, सीवान), अमित कुमार: पिता- महेश महतो (निवासी: झाझावा कोइनी, मांझागढ़), बलिंदर कुमार: रेस्टोरेंट संचालक के रुप में हुई है। 

कानूनी कार्रवाई और जांच 

थानाध्यक्ष श्यानारायण प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल से पांच आपत्तिजनक सामग्रियां भी विधिवत जब्त की गई हैं। उन्होंने कहा, "गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए युवकों और युवतियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य जुड़े हुए नेटवर्क का पता लगाया जा सके।" सभी अभियुक्तों को चिकित्सीय जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!