बेतिया में बस की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Oct, 2024 04:45 PM

homeguard jawan dies after being hit by a bus in bettiah

बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के शनिचरी थाना के समीप बस के चपेट में आने से होमगार्ड जवान रामविलास राम की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शनिचरी थाना में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवान राम विलास राम अपनी ड्यूटी के लिए शिकारपुर से शनिचरी बस...

बेतिया: बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के शनिचरी थाना के समीप बस के चपेट में आने से होमगार्ड जवान रामविलास राम की मौत हो गयी।            

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शनिचरी थाना में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवान राम विलास राम अपनी ड्यूटी के लिए शिकारपुर से शनिचरी बस से आ रहे थे। बस जैसे ही शनिचरी पहुंची तथा धीमी गति हुई तभी गृह रक्षक बस से उतरने लगे। उतरने के क्रम में असंतुलित होकर रोड पर गिर गए। जिसके कारण उसी बस के चपेट में वे आ गए। गंभीर रुप से जख्मी होमगार्ड जवान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, अस्पताल जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई।                    

सूत्रों ने बताया कि मृतक गृह रक्षक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस चालक फरार हो गया है लेकिन उसके उपचालक को अभिरक्षा में लिया गया है। इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!