सड़क किनारे खड़े 2 होमगार्ड जवानों को अनियंत्रित कार ने कुचला, एक की मौत, एक घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Mar, 2021 01:06 PM

homeguard jawan dies after being hit by a car in gopalganj

गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर थाने में तैनात होमगार्ड जवान वीरेन्द्र मिश्रा और मोहन साह गश्त के दौरान डाक बंगला चौक पर पुलिस जीप खड़ी कर सड़क के किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने दोनों होमगार्ड जवानों को कुचल दिया। इस...

गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कार की चपेट में आने से बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैकुंठपुर थाने में तैनात होमगार्ड जवान वीरेन्द्र मिश्रा और मोहन साह गश्त के दौरान डाक बंगला चौक पर पुलिस जीप खड़ी कर सड़क के किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने दोनों होमगार्ड जवानों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में वीरेंद्र मिश्रा की मौत हो गई जबकि मोहन साह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) नरेश पासवान ने सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!