पहली पत्नी के लौटते ही पति ने छोड़ा दूसरी का साथ, पति बोला- 2 पत्नियों को नहीं रख सकता साथ

Edited By Nitika, Updated: 13 Jun, 2022 06:08 PM

husband left the support of the second wife after came first wife

बिहार के बेगूसराय जिले में एक नवविवाहिता अपने पति का साथ पाने के लिए धरने पर बैठ गई। दरअसल, पहली पत्नी के लौटने पर पति ने दूसरी पत्नी को छोड़ दिया। उसका कहना है कि वह एक ही पत्नी को अपने साथ रख सकता है।

 

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में एक नवविवाहिता अपने पति का साथ पाने के लिए धरने पर बैठ गई। दरअसल, पहली पत्नी के लौटने पर पति ने दूसरी पत्नी को छोड़ दिया। उसका कहना है कि वह एक ही पत्नी को अपने साथ रख सकता है।

जानकारी के अनुसार, मामला बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र का है, जहां पर लखमीनिया गांव निवासी सकलदीप यादव के पुत्र राहुल कुमार की शादी 4 मार्च 2022 को मुंगेर में एक मंदिर में दोनों के परिजनों की उपस्थिति में हुई थी। उस वक्त कहा गया था कि उसकी पहली पत्नी पांच साल पहले ही छोड़कर चली गई है। इसलिए वो शादी कर रहा है।

वहीं अब मुंगेर जिले के नवटोलिया निवासी किशन महतो की पुत्री अंजलि रविवार से धरने पर बैठी है। उसका कहना है कि वह पति का साथ पाने के लिए ससुराल में धरने पर बैठी है। उसका कहना है, 'इसी साल मार्च में शादी हुई थी। अब पति कहता है कि पहली पत्नी वापस लौट आई है तो तुमको नहीं रखेंगे। जबकि, नवविवाहिता का कहना है कि वह सौतन के साथ भी रहने को तैयार है।

बता दें कि युवक का पहली शादी 10 साल पहले हुई थी। इसके अतिरिक्त पुलिस का कहना है कि अगर दोनों पक्षों का आपस में समझौता नहीं होता तो कानूनी प्रक्रिया की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!