मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था काला धंधा, पुलिस ने की छापेमारी तो खुला राज, अंदर का नजारा देख अधिकारियों के उड़े होश

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Apr, 2026 01:25 PM

illicit racket operating under guise of a medical store busted

पुलिस ने ‘मेडिकल’ स्टोर की आड़ में चल रहे बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बराह गांव में छापेमारी कर संचालक त्रिपुरारी कुमार सिंह को गिरफ्तार किया

Bihar News: बिहार में पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जीवन रक्षक दवाइयों की दुकान चलाने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो मेडिकल स्टोर की आड़ में लंबे समय से हथियारों की सप्लाई कर रहा था। 

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बराह गांव स्थित ‘खुशी मेडिकल’ का संचालक त्रिपुरारी कुमार सिंह अपनी दुकान की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का नेटवर्क चला रहा है। इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बाढ़-2 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के आवास और ठिकाने पर दबिश दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

घर में मिला हथियारों का जखीरा 

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान जब्त किया है: 

हथियार: एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल (मैगजीन सहित) और एक अतिरिक्त मैगजीन। 

कारतूस: 7.65 एमएम के 11 जिंदा कारतूस और 5.8 एमएम के 4 कारतूस। 

अन्य: एक एयर गन, छह पिस्टल कवर और हथियारों की तस्करी से अर्जित 1,25,000 रुपये नकद। 
 

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस 

पूछताछ के दौरान आरोपी त्रिपुरारी कुमार सिंह बरामद हथियारों और नकदी के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क की पूरी कड़ियों को जोड़ा जा सके। पुलिस के अनुसार, "आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हथियारों की खेप कहां से मंगवाई जा रही थी और इस सिंडिकेट में और कौन-कौन से सफेदपोश चेहरे शामिल हैं।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!