थाईलैंड से भरी उड़ान...मंजिल थी बिहार, एयरपोर्ट ली तलाशी तो फटी रह गई अधिकारियों की आंखें और पहुंच गए जेल

Edited By Harman, Updated: 19 Mar, 2026 02:40 PM

international drug racket busted at gaya airport high grade marijuana found

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की  कार्रवाई से नशे के एक बड़े काले कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। थाईलैंड से आए थाई एयरएशिया की फ्लाइट के पांच यात्रियों को करीब 8.5 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

Bihar News : बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की  कार्रवाई से नशे के एक बड़े काले कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। थाईलैंड से आई फ्लाइट के चार यात्रियों को करीब 8.5 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

चेकिंग में पकड़ा गया 'हाई-ग्रेड' नशा

जानकारी के अनुसार, गया एयरपोर्ट पर रूटीन चेकिंग के दौरान अधिकारियों को पांच यात्रियों के सामान पर संदेह हुआ। जब उनके बैग्स की सघन तलाशी ली गई, तो उसके भीतर छुपाया गया भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। यह गांजा साधारण नहीं, बल्कि विशेष तकनीक से उगाया गया 'हाई-ग्रेड' नशा है, जिसकी मांग बड़े शहरों के हाई-प्रोफाइल ड्रग सर्किट में बहुत ज्यादा होती है।

बड़े सिंडिकेट की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल, कस्टम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पकड़े गए चारों तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा हो सकते हैं, जिसका जाल कई देशों में फैला है। पुलिस अब इस ड्रग चेन के मुख्य सरगना और स्थानीय संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!