27 मार्च को जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव, कौन होगा पार्टी का 'नया बॉस'? चर्चा में ये नाम

Edited By Harman, Updated: 17 Mar, 2026 11:46 AM

jdu national president election on march 27

बिहार की सियासत में इन दिनों बहुत उलटफेर देखने को मिल रहा है। पहली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। वहीं दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का आगामी चुनाव को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। जेडीयू...

पटना : बिहार की सियासत में इन दिनों बहुत उलटफेर देखने को मिल रहा है। पहली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। वहीं दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का आगामी चुनाव को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। जेडीयू ने अपने सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।

जानें जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का शैड्यूल

पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 22 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। अगले दिन, यानी 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 24 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं, तो 27 मार्च को मतदान कराया जाएगा। हालांकि, यदि केवल एक ही नामांकन दाखिल होता है, तो 24 मार्च को ही नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

निशांत कुमार को मिल सकती पार्टी की जिम्मेदारी

राजनीतिक गलियारों और पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान में भी नीतीश कुमार ही इस पद की कमान संभाल रहे हैं, जिसे उन्होंने 29 दिसंबर 2023 को संभाला था। नीतीश कुमार ने हाल ही में सहरसा में एक जनसभा के दौरान साफ किया था कि वे बिहार से दूर नहीं जा रहे हैं और प्रदेश की सेवा करते रहेंगे। इस बयान ने उन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है जिनमें उनके दिल्ली जाने की बात कही जा रही थी। इसके साथ ही, उनके बेटे निशांत की सक्रिय राजनीति में एंट्री ने भी चर्चाओं को गर्म कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि संगठन में उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!