कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए JDU के मनोज कुशवाहा ने दाखिल किया नामांकन

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Nov, 2022 02:57 PM

jdu s manoj kushwaha files nomination for kudhni assembly by election

महागठबंधन कोटे से जदयू के मनोज कुशवाहा उम्मीदवार बनाया गया है। यह सीट राजद के अनिल सहनी के अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई थी। सांसद रहते हुए फर्जी यात्रा भत्ता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया था और इसके बाद उनकी सदस्यता खत्म हो...

मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जदयू के मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा ने आज नामांकन दाखिल किया है। कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

बता दें कि महागठबंधन कोटे से जदयू के मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। यह सीट राजद के अनिल सहनी के अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई थी। सांसद रहते हुए फर्जी यात्रा भत्ता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया था और इसके बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गई थी। पिछले चुनाव के आधार पर यह राजद के पास थी, लेकिन अब इस सीट पर में जदयू चुनाव लड़ेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!