"बिहार में हुई जंगलराज टू की वापसी", कुशवाहा बोले- राज्य में चारों तरफ फैली है अराजकता

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jul, 2023 05:14 PM

jungle raj 2 returns in bihar upendra kushwaha

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे राज्य में आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार इन से बात करना भी मुनासिब नहीं समझती है। कोरोना के समय में जान जोखिम में डालकर आशा कार्यकर्ताओं ने काम किया लेकिन सरकार के द्वारा उनपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ये लोग...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार पर करारा हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जंगलराज टू की वापसी हुई है। राज्य में चारों तरफ अराजकता फैली है। हर दिन गोली मारकर हत्या की जा रही है..बलात्कार हो रहा है। 

आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में आए कुशवाहा 
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे राज्य में आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार इन से बात करना भी मुनासिब नहीं समझती है। कोरोना के समय में जान जोखिम में डालकर आशा कार्यकर्ताओं ने काम किया लेकिन सरकार के द्वारा उनपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ये लोग रात रात भर अस्पतालों में काम करते हैं। राज्य की सरकार से जो उनकी मांग है हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं कि हर स्वास्थ्य केंद्र पर जहां आशा कार्यकर्ता जाती हैं वहां एक अलग से उनके लिए कमरा बनाएं, जिसमें शौचालय और बैठने इत्यादि की सुविधा उनको मिले। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को जो पैसा मिलता है उसमें बढ़ोतरी होनी चाहिए। अगर सरकार आशा कार्यकर्ताओं की ओर ध्यान नहीं देगी तो राष्ट्रीय लोक जनता दल आंदोलन करेगी। राज्य की सरकार से हम मांग करते हैं कि उनकी जो मांग है, उसे पूरा करें। 
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!