न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह बने पटना HC के कार्यवाहक जज, संजय करोल की ली जगह

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Feb, 2023 11:11 AM

justice chakradhari sharan singh appointed acting judge of patna hc

न्यायमूर्ति करोल नवंबर, 2019 से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायमूर्ति करोल के अलावा, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अहसानुल्लाह अमानुल्लाह को भी सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया है। न्यायमूर्ति सिंह 2012 में...

पटनाः पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह को शनिवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति सिंह ने न्यायमूर्ति संजय करोल की जगह ली जिन्हें उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया गया है। 

न्यायमूर्ति करोल नवंबर, 2019 से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायमूर्ति करोल के अलावा, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अहसानुल्लाह अमानुल्लाह को भी सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया है। न्यायमूर्ति सिंह 2012 में खंडपीठ में पदोन्नत होने तक पटना उच्च न्यायालय में एक अधिवक्ता थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!